बीजेपी ने 24 राज्यों में नियुक्त किए प्रभारी और सहप्रभारी

लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम के चलते महेंद्र सिंह को फिर से प्रभारी और उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया 

समाचार संचार, नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव के बाद देश में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसकी रणनीतियों की तैयारियां पार्टियों ने बैठकें करनी शुरू कर दी हैं। इस बीच आज भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विभिन्न प्रदेशों में प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। जिसकी लिस्ट भी जारी हो गई है। पार्टी की तरफ से जारी की गई लिस्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के प्रभारी महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय बनाए गए हैं।

बिहार में प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी दीपक प्रकाश को बनाया गया है। वहीं हरियाणा में प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया गया है। पंजाब में पार्टी ने प्रदेश प्रभारी विजयभाई रूपानी को बनाया है। जबकि सह प्रभारी का पद डॉ. नरिंदर सिंह को दिया गया है।