शिवराज सरकार ने की कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9% की बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया

समाचार संचार, भोपाल ब्यूरो।   

                            

मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9% की बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। 

सरकारी कर्मचारियों को अभी 212% महंगाई भत्ता मिल रहा है। 9% बढ़ोतरी के बाद ये 221% हो गया है। इसका लाभ छटवां वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का फायदा 1 जनवरी 2023 से ही मिलेगा। जुलाई की सैलरी से बढ़ा हुआ भत्ता मिलेगा। पिछले 6 महीने (जनवरी से जून) तक का एरियर 3 किश्तों में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर महीने के वेतन में जोड़कर दिया जाएगा। प्रदेश के करीब सवा दो लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। कर्मचारियों को न्यूनतम 800 रुपए से 5 हजार रुपए तक का फायदा होगा।