सिविल सेवकों का जीवन सिर्फ अपने लिए नहीं, अपनों के लिए हो: शिवराज सिंह चौहान

प्रशासन अकादमी में हुआ सिविल सर्विस दिवस का शुभारंभ

समाचार संचार, भोपाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा मूल काम समाज की सेवा है, जो नागरिकों के लिए ही है। सीएम सिंह ने सिविल सर्विस डे पर टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन आया है। आज चार लाख किलोमीटर सड़कें बनी हैं। प्रदेश में  विभिन्न क्षेत्रों में अद्भुत कार्य हुआ है। हमारे पास संसाधन हैं, इसलिए कार्य कर पा रहे हैं। निर्माण विभाग भी सक्रिय रहे। मप्र की आज गिनती विकसित प्रांतों में है, बीमारू नहीं है। इसका श्रेय टीम मध्य प्रदेश के असाधारण परिश्रम को है। आम जन के बिना हमारा कार्य नहीं होता, हम हितग्राही तक जाते हैं। विकास यात्राएं जनकल्याण यात्राए बन गईं।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिविल सेवकों से कहा कि आपका जीवन सिर्फ अपने लिए नहीं अपनों के लिए हो। जनकल्याण सबसे बड़ी प्राथमिकता हो छोटे-छोटे कार्य में वास्तव में बड़े-बड़े कार्य होते हैं।
यही सुशासन है।

सीएम ने की अधिकारियों की तारीफ

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ही सभी आला अधिकारियों से लेकर सभी अधिकारियों की तारीफ की। सीएस के नेतृत्व में टीम मध्य प्रदेश अच्छा काम कर रही है। 

प्रदेश में आमजन और प्रशासन के बीच कभी फासला नही रहा

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने कहा कि मप्र में अधिकारियों की एक दक्ष टीम कार्य कर रही है।प्रदेश में आम जन और प्रशासन के बीच कभी फासला नही रहा।यहां अच्छे कार्यों की पहल करने की,कार्य को अपने तरह से रचनात्मक ढंग से करने की भी आदर्श स्थिति है।