दिग्गी और भाई लक्ष्मण सिंह के गढ़ में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने जमकर निशाना साधा


जब आपके छोटे भाई भाजपा में आए थे तो वह भी गद्दार थे: महेन्द्र सिंह 
समाचार संचार, भोपाल

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने फिर साधा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। कहा जब कांग्रेस का विभाजन हुआ तो आपने इंदिरा गांधी को भी छोड़ दिया था और उर्स कांग्रेस में ही रह गये थे, तब स्व अर्जुन सिंह ने उन्हें कांग्रेस ई की सदस्यता दिलाई थी तो क्या आपने भी सौदा करके कांग्रेस ई जॉइन की थी। कांग्रेसी और आप,(दिग्विजय) हम पर अनर्गल आरोप लगाते है कि हम बिक गए हमने सौदा किया, तो क्या आपके  छोटे भाई ने भी बिक कर भाजपा की सदस्यता ली थी और फिर कांग्रेस में वापस आये तो सौदा करके वापस आए थे।
पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया  दिग्विजय सिंह का गढ़ माने जाने वाले चाँचोड़ा बीनागंज क्षेत्र में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। बता दें दिग्गी राजा के भाई लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा के विधायक हैं।