शब्दों से परिचय का माध्यम तलाशते हुए विद्यार्थी क्रिएटिविटी तक पहुंच रहे- डॉ. जोसेफ रेनर

डॉ मौसमी परिहार ने किया पुस्तकों से किया अतिथियों का स्वागत

रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि प्राचीन और आधुनिकता का संगम है - डॉ. विजय मल्होत्रा

समाचार संचार, भोपाल

"कोपेनहेगन विश्वविद्यालय, डेनमार्क में हिन्दी भाषा शिक्षण के तहत छह सत्रों में जिसमें लिपि, व्याकरण, भाषा का सम्बन्ध, साहित्य, धर्म, पत्रकारिता को हमने रखा है, विद्यार्थियों को इस माध्यम से शिक्षा दी जा रही है। इससे वे साहित्य के द्वारा समाज को समझते हैं। वे शब्दों से परिचय का माध्यम तलाशते हुए क्रिएटिविटी तक पहुंच रहे हैं।" ये उद्गार विशिष्ट वक्ता डॉ. एल्मार जोसेफ रेनर ने  प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल के कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में आकर उनके विद्यार्थी सामाजिक प्रफुल्लता का माहौल महसूस करते हैं।
मुख्य अतिथि डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा, भाषा प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ एवं पूर्व निदेशक रेल मंत्रालय ने कहा कि रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि प्राचीन और आधुनिकता का संगम है। यहां की सांस्कृतिक पृष्टभूमि युग की आवश्यकताओं के अनुरूप है। कहा कि, हमें हिंदी पर बात करते हुए हम भारतीय भाषाओं की बात क्यों नहीं करते हैं! स्पोकन हिंदी में लर्न विद इंटरटेनमेंट पर विशेष ध्यान दिलाते हुए उन्होंने फिल्मी गानों के माध्यम से टीचिंग पॉइंट्स पर विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में  विश्वरंग के स्वप्नदृष्टा एवं कुलाधिपति संतोष चौबे ने कहा कि भाषा की चुनौतियों पर बात करते हुए हम यह देख रहे हैं कि विश्व रंग के हमारे सभी एजेंडे फलीभूत हो रहें हैं। साहित्यिक परिपेक्ष्य में जितने भी मतभेद हैं वे भाषाई एकता पर एक साथ खड़े दिखाई देते हैं। भाषा सीखने में फिल्मी गानों के साथ कविताओं का प्रयोग से  शिक्षण और क्रिएटिविटी दोनों पर्पस सॉल्व होते हैं। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. संगीता जौहरी, अधिष्ठाता मानविकी एवं उदार कला संकाय, रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि ने अतिथियों का स्वागत किया। 

डॉ मौसमी ने किया पुस्तकों से किया            अतिथियों का स्वागत

केंद्र की समन्वयक डॉ. मौसमी परिहार ने गुडलक प्लांट के साथ पुस्तकें और प्रतीक चिन्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र के सलाहकार डॉ. जवाहर कर्नावट ने सफल संचालन किया।