सोशल डिस्टेंसिंग भूले दिग्विजय, बिना ग्लब्ज पहने बांटा खाना

संत हिरदाराम नगर में शनिवार को कांग्रेस का रसोई घर शुरू हुआ। इसी का उद्घाटन करने राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह संतनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने 500 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। लेकिन भोजन वितरण के वक्त वे सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए और स्थानीय कांग्रेसी नेताओं की भीड़ के साथ मिलकर लोगों को भोजन के पैकेट बांटे। आश्चर्य की बात यह है कि इस दौरान किसी ने भी हाथों में ग्लब्ज नहीं पहने थे।


कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए गए वॉर रूम में प्रदेश व जिलास्तरीय कंट्रोल रूम में 24 घंटे अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में स्मार्ट सिटी कंपनी का एक वर्ग ऐसा है जो केवल इस बात का ध्यान रखता है कि वॉर रूम में आने वाला कोई भी अधिकारी या कर्मचारी कोरोना से संक्रमित न हो, इसलिए इनके हाथ में सैनिटाइजर और डिस्नंफेक्टंट वाला पौंछा होता है। 


हर वक्त यह लोग स्मार्ट सिटी को सैनिटाइज करते हुए दिखाई देते हैं। दरवाजों के हैंडल हो या फिर कम्प्यूटर का की-बोर्ड और टेबल। यह लोग सभी को समय-समय पर सेनेटाइज करते है। अपनी परवाह किए बिना यह वॉर रूम में काम करने वालों को पूरी सुरक्षित रखते हैं। स्मार्ट सिटी कंपनी के सफाई कर्मचारी, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन 24 घंटे तीन शिफ्टों में काम करते हैं। पहली की दो शिफ्टों में 12-12  कर्मचारी होते हैं और रात की शिफ्ट में छह कर्मचारी सेवाएं देते।


कांग्रेस की रसोई


कम्युनिटी हॉल के पास कांग्रेस की रसोई की शुरुआत करते हुए सिंह ने कहा कि लॉकडाउन होने से रोज कमाकर खाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों के लिए कमेटी से हर रोज 25 हजार लोगों का भोजन बनाकर बांटा जा रहा है।


सुरक्षा चक्र का ख्याल, ताकि संक्रमण न फैले


भोपाल स्टेशन पर बांटे पैकेट... रेल प्रशासन के अधिकारियों, कमर्शियल विभाग और आरपीएफ ने शनिवार को भोपाल रेलवे स्टेशन पर 200 से अधिक जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटे। इसके अलावा घर में उपयोग में आने वाले जरूरी सामान, अनाज आदि का भी वितरण किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया गया।